Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस का रिएक्शन

Bigg Boss OTT 3: 21 जून से बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू होने वाला है। अगर आप रियालिटी शोज के बड़े शौक़ीन हैं तो आप इसे जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस शो में पार्टिसिपेशन के लिए शिवांगी जोशी का नाम सामने आ रहा है। एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss OTT 3: हर तरफ अभी बिग बॉस ओटीटी 3 चर्चाओं में है। लोग इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह सबसे अच्छे रियलिटी टीवी शो में से एक है। पहला सीजन जहां दिव्या अग्रवाल ने जीता था, वहीं एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम किया था। अब 21 जून से सीजन 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

हालांकि रियालिटी शो में इस बार सलमान खान होस्ट के तौर पर नहीं दिखेंगे। इस बार अनिल कपूर ने उन्हें रिप्लेस किया है। इस बार अनिल कपूर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। उनका धमाकेदार प्रोमो आउट हो गया है। शो में भाग लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और इसमें शिवांगी जोशी का नाम भी जुड़ गया है।

ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस ओटीटी 3 का बन सकते हैं हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशला दत्त, भाव्या गांधी, उशमे चक्रवर्ती, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, शीजान खान, अनुषा दांडेकर, हर्षद चोपड़ा जैसे स्टार्स को रियालिटी शो में भाग लेने का ऑफर मिला है। लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। अनुषा दांडेकर ने हाल ही में शो के लिए संपर्क किए जाने से इनकार किया है और इसे फर्जी खबर बताया है।

क्या शिवांगी जोशी बिग बॉस ओटीटी 3 में लेंगी हिस्सा

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शिवांगी जोशी का नाम भी सामने आया था। अब अभिनेत्री ने इसपर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रियलिटी टीवी शो के लिए अप्रोच किया गया है। शिवांगी ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन अपनी हरकतों से बता दिया कि वह शो नहीं कर रही हैं।

 

♦ Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: रूही को दुल्हन बनाने के लिए बारात लेकर निकला अरमान, अभीरा की बस से होगा सामना

♦ Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जेठालाल की पहली सैलरी, रकम जानकार लगेगा झटका

 

अनिल कपूर ने होस्टिंग को लेकर कही थी ये बात

अनिल कपूर ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में होस्ट के रूप में शामिल होने को लेकर अपना उत्साह शेयर किया था। उन्होंने कहा कि वह और बिग बॉस ओटीटी एक ड्रीम टीम हैं। उन्होंने कहा, “हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर कहते हैं – मजाक में – कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस सचमुच एवरग्रीन है।”

 

Hope you like this content and found it useful, Subscribe us for daily updates.

Share This Post:

Leave a Comment