Foods for Weight Loss in Hindi: अपनी वेट लॉस जर्नी को बनाये आसान इन 6 खाद्य पदाथों के साथ

Foods for Weight Loss: यह बात सच है की आजकल के बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी फिटनेस का ख़ास ख़्याल नहीं रख पाते। लेकिन आप अपने काम में परफेक्ट तभी हो पाएंगे जब आप और आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक होगा। मोटापा आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। मोटापा किसी के लिए भी शर्मिंदगी और परेशानी का सबब बन सकता है।

कोई भी नहीं चाहता की उसका शरीर भारी भरकम, थुलथुला और ढीला अगर ऐसा हुआ तो यह आपके पूरी पर्सनालिटी की रौनक को खत्म कर सकता है। ज्यादा मोटापा सिर्फ सुंदरता ही कम नहीं करता बल्कि आपके शरीर को भी बीमारियों का घर बना देता है। एक अच्छी पर्सनैलिटी की पहचान स्वस्थ शरीर से होती है।

अगर शरीर भारी भरकम, थुलथुला और ढीला हो तो ऐसे में लोग वजन घटाने करने के लिए घंटो-घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, और तो और कई बार दवाइयां भी लेते हैं। जबकि मोटापा कम करने के लिए इतना कुछ करने की जरुरत नहीं होती। आप कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

हालाँकि कोई भी खाद्य पदार्थ वजन घटाने की गारंटी नहीं देता है, लेकिन ऐसे कई स्वस्थ विकल्प हैं जिनके सेवन से वजन कम किया जा सकता है। जब वजन घटाने की बात आती है, तो फाइबर फ़ूड से बेहतर और कुछ नहीं होता है। फाइबर ना केवन व्यक्ति को संतुष्टि देता है, बल्कि यह पाचन को भी धीमा कर देता है। इसके कारण ही लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

Foods for Weight Loss | वजन कम करने मददगार खाद्य पदार्थ 

ऐसे कई विकल्प हैं जिनके स्वस्थ आहार के रूप में अपने खान पान में शामिल करने पर वजन घटाने में मदद मिलती है। भोजन और नाश्ते में शामिल खाद्य पदार्थों में फाइबर या प्रोटीन या दोनों मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व हमें लंबे समय तक तृप्त रखने में मदद करते हैं। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में निचे बताया गया है:

1. चिया सीड्स (Chia Seeds for weight loss): जब हम फाइबर फूड्स को अपने खाने में शामिल करते हैं तो इससे हमारा पाचन धीमा होता है और साथ ही फाइबर फ़ूड मन को संतुष्टि भी देता है। फाइबर फ़ूड के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही low calory foods भी वजन घटाने का एक सामान्य तरीका है।

चिया बीज फाइबर से भरपूर होने के साथ साथ लो कैलोरी वाला भी होता है। इसकी एक सर्विंग लगभग 2 बड़े चम्मच के बराबर होता है। यह दैनिक फाइबर की लगभग एक चौथाई तक की जरूरतों को पूरा करता है। चिया के बीजों को भोजन में शामिल करना आसान है। विशेष रूप से पुडिंग, बेरी जैम और एनर्जी बॉल्स जैसे खाद्य पदार्थों के रूप में चिया सीड्स का सेवन किया जा सकता है।

2. वसायुक्त मछली (Fatty fish for weight loss): सी फ़ूड खासकर फैटी फिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं। सी फ़ूड में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। यह हमें लंबे समय तक पेट को भरा भरा और संतुष्ट रखता है। ताज़ी मछली खाना एक बेहतर विकल्प है लेकिन फिश फ़िललेट्स, फ्रोज़न झींगा भी खाया जा सकता है। कैन सी फ़ूड भी लिया जा सकता है। वजन घटाने के लिए कम तेल-मसाले में तैयार सैल्मन, सार्डिन या निकोइस फिश भी खाये जा सकते हैं।

3. क्रुसिफेरस सब्जियां (Cruciferous vegetables for weight loss): क्रुसिफेरस सब्जियों में ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, केल और अरुगुला जैसी डार्क ग्रीन पत्ते वाली सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। इन सब्जियों के नियमित सेवन से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। ये सब्जियां सूजन कम करने में मदद कर सकती हैं। क्रुसिफेरस सब्जियों में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भी कम होते हैं। ये नॉन स्टार्च फूड किसी भी वजन घटाने वाली डाइट प्लान के लिए एकदम सही है। इन सब्जियों को पूरे सप्ताह में शामिल किया जा सकता है और इन्हें सलाद या स्मूदी के रूप में खाना एक अच्छा विकल्प है।

4. साबुत अनाज (Whole grain for weight loss): वजन कम करने के लिए पास्ता, ब्रेड और चावल जैसे स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों को बहुत सीमित रूप में सेवन करने की जरूरत होती है। विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के अलावा, साबुत अनाज जैसे कि गेहूं, ब्राउन राइस और क्विनोआ में फाइबर होता है, जो हमें संतुष्ट महसूस करने के साथ साथ पेट को भरा रखता है। इससे हमारे शरीर और मस्तिष्क को कार्बोहाइड्रेट से मिली ऊर्जा मिलती है। इसलिए प्रोटीन और स्वस्थ वसा के साथ इन खाद्य पदार्थों का सेवन प्रोसेस्ड कार्ब्स और शुगर क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकता है।

5. सेब (Apple for weight loss): सब्जियों की तरह फल किसी भी स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। हाई वाटर सामग्री और फाइबर के कारण सेब पेट भरने का एहसास देता है और यह कैलोरी में भी कम होता है। इसे किसी भी समय खाया जा सकता है। सेब को सलाद, सूप और स्मूदी में भी मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

6. फर्मेन्टेड फ़ूड (Fermented food for weight loss): सेहतमंद रहने के लिए आपकी आँतों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। फर्मेन्टेड फ़ूड प्रतिरक्षा और अच्छे पाचन में मदद करने के अलावा, इंटेस्टिनल पाथ में गुड बैक्टीरिया का हेल्दी संतुलन बनाता है और फैट बर्न करने में भी मदद कर सकता है। प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्रोतों में केफिर, दही, घर का बना सॉकरौट और टेम्पेह शामिल हैं। प्रीबायोटिक्स जैसे कि केला, शतावरी, बीन्स और प्याज खाई जा सकती है। भोजन में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों के कुछ टुकड़े या सिप शामिल करने का लक्ष्य रखें, जो स्वस्थ आँतों के अच्छे बैक्टीरिया को ईंधन प्रदान करते हैं।

 

Disclaimer: unlistmy.info ने उपरोक्त दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी unlistmy.info की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सामग्री और सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें क्यूंकिunlistmy.info इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

 

♦ Omega 3 Rich Vegan Foods: शाकाहारियों में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी नहीं होने देंगे ये 5 प्लांट बेस्ड फूड सोर्स

 

उम्मीद करती हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल Foods for Weight Loss पसंद आया होगा। आज के लेख से जुड़े किसी भी तरह के सुझाव या सवाल के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते हैं। जिससे मेरा मोटिवेशन बढ़ेगा और मैं आपके लिए इसी प्रकार की पैसे कमाने से संबंधित और भी उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आती रहूंगी।

आज का यह लेख Foods for Weight Loss पसंद आया हो तो पोस्ट को Like और Share करना ना भूलें। आपका एक Share हमें और ज्यादा अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करे और हमें Subscribe जरूर कर लें।

Share This Post:

Leave a Comment