How to Motivate Yourself For Gym: जिम जाने नहीं है मन, इन 5 तरीकों से करें खुद को मोटिवेट

How to Motivate Yourself For Gym: आप ही नहीं बालजी ऐसे कई लोग हैं जिनका रोज रोज एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है। पर अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो इसके रूटीन में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है। इसलिए अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं या जाने का मन नहीं करता है तो आप कुछ उपाय पर अमल कर सकते हैं जो जरूरी है। अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं तो इससे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और साथ ही वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

खुशहाल और निरोग लाइफस्टाइल के लिए खुद को फिट रखना जरुरी है और फिर रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। लेकिन कभी-कभी व्यायाम करने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में अपने मन को मजबूत करना पड़ता है और फिट रहने के अपने लक्ष्य का निर्धारण करना पड़ता है। लक्ष्य कोई भी हो उसको पूरा करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने पड़ते हैं। फिर रहने के लिए आपको बहुत बड़े लक्ष्य की बजाय छोटे-छोटे कदम उठाना चाहिए। इसके लिए कुछ उपाय (How to motivate yourself for gym) किये जा सकते हैं। पहले जानत हैं की फिटनेस क्यों जरुरी है?

क्यों जरूरी है फिटनेस (importance of fitness)

फिट रहने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और इससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। जो लोग फिट रहते हैं उनमे बीमारी का खतरा कम होता है तथा उनकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रोजमर्रा की गतिविधियां करते रहने से शारीरक क्षमता में सुधार होता है। फिटनेस रूटीन को फॉलो करने से सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको दिन भर अच्छा महसूस होता है और आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं। शरीर में भरपूर ऊर्जा होने पर हर काम करने में भी मन लगता है।

 

♦ Omega-3 Fatty Acids Vegetarian Foods: मछली से भी जबरदस्त है ये देसी चीजें जो शरीर को देंगी पूरा ओमेगा-3 और एक-एक अंग बनेगा मजबूत

 

How to Motivate Yourself For Gym when you’re not in the mood to go to the gym

1. योग क्लास में भाग लें (attend yoga class)
यदि आपको एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है तो आप किसी योग क्लास या जिम क्लास का सदस्य बन सकते हैं। अगर आप अलग-अलग तरह के योग, पिलेट्स और ज़ुम्बा जैसी विभिन्न प्रकार की दिलचस्प और मज़ेदार कक्षाओं में भाग लेंगे तो इसको करने में आपको काफी अच्छा लगेगा और आप प्रेरित भी होंगे। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है की हमेशा बढ़िया योग शिविर और प्रशिक्षित ट्रेनर के निर्देशन में ही योग सींखें। योग क्लास के अलावा कूल-डाउन सेशन, सौना बाथ, स्टीम रूम और पर्सनल शॉवर की भी मदद ली जा सकती हैं।

2. मौसम का बहाना न बनायें (Don’t use the weather as an excuse)
बहुत अधिक ठण्ड, गर्मी और बरसात के दिनों में अधिकांश लोग जिम जाने से बचना चाहते हैं और कई तरह के बहाने बनाते हैं। लेकिन बाहर का वातावरण चाहे जैसा भी हो उसका प्रभाव अपने व्यायाम के कार्यक्रम पर न पड़ने दें। जब लोग बरसात या ठंड के मौसम के कारण जिम जाना छोड़ देते हैं, तो उस समय का उपयोग हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ खाने में करते हैं, जो की बहुत गलत है।

इसलिए मौसम का बहाना बनाने की बजाय अच्छा वाटरप्रूफ कोट और मौसम के लिए तैयार जूते खरीदें और जिम जरूर जाएं। जब आप अपना वर्कआउट पूरा कर लेंगी, तो आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

3. फिटनेस फ्रीक दोस्त का साथ (company of fitness freak friend)
व्यायाम या जिम में ऐसे दोस्तों का साथ करें जो फिटनेस फ्रीक हों। इसका फायदा ये होगा की अगर आपका किसी दिन व्यायाम करने का मन ना भी हो तो उस दिन अपने उस दोस्त के साथ वर्कआउट करने से तो इससे आपको ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी और व्यायाम करने में अधिक आनंद आएगा। अकेले व्यायाम ना करने का मन होने पर आपके फिटनेस फ्रीक दोस्त आपको जिम जाने या व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

4. फिटनेस के फायदों को याद रखें (remember the benefits of fitness)
जब आपको Gym जाने या व्यायाम करने का मन नहीं करता तो आप एक्सरसाइज के बाद मिलने वाली उपलब्धियों को याद करें। यह पाया गया है कि व्यायाम करने से शरीर के प्राकृतिक रूप से फील गुड केमिकल के स्तर को बढ़ावा मिलता है। इससे मन में शांति की भावना लाने में मदद मिलती है। ये अच्छे केमिकल जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए इच्छा-शक्ति और सकारात्मक भावनाएं प्रदान करते हैं।

5. संतुलित दिनचर्या बनाएं (create a balanced routine)
अगर आपका रूटीन सही नहीं है तो इसका असर आपके मन पर पड़ता है। काम में मन ना लगता या कुछ करने का मन ना करता या कुछ करने का समय ना मिलना ये सभी अनियमित दिनचर्या के करना होता है। इसलिए सप्ताह के अधिकांश दिनों में व्यायाम करने का लक्ष्य रखें। अधिक स्वास्थ्य लाभ के लिए सप्ताह में 300 मिनट या उससे अधिक मध्यम एरोबिक गतिविधियां करें। अगर आप इतना व्यायाम करेंगे तो इससे वजन घटाने या घटे हुए वजन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। सप्ताह में कम से कम दो बार पावर ट्रेनिंग अभ्यास करें।

 

♦ Foods for Weight Loss in Hindi: अपनी वेट लॉस जर्नी को बनाये आसान इन 6 खाद्य पदाथों के साथ

♦ Omega 3 Rich Vegan Foods: शाकाहारियों में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी नहीं होने देंगे ये 5 प्लांट बेस्ड फूड सोर्स

 

अगर आप उपरोक्त बताई गयी गतिविधियों को अपनाएंगे तो अवश्य ही आप खुद को व्यायाम या जिम के लिए खुद को प्रेरित रख पाएंगे। तो उम्मीद करती हूँ आपको आज का मेरा ये विषय How to motivate yourself for gym पसंद आया होगा। आज के लेख से जुड़े किसी भी तरह के सुझाव या सवाल के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते हैं। जिससे मेरा मोटिवेशन बढ़ेगा और मैं आपके लिए इसी प्रकार की पैसे कमाने से संबंधित और भी उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आती रहूंगी।

Disclaimer: unlistmy.info ने उपरोक्त दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी unlistmy.info की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सामग्री और सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें क्यूंकिunlistmy.info इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

आज का यह लेख How to motivate yourself for gym पसंद आया हो तो पोस्ट को Like और Share करना ना भूलें। आपका एक Share हमें और ज्यादा अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करे और हमें Subscribe जरूर कर लें।

Share This Post:

Leave a Comment